Monday, March 2, 2026
33.7 C
Raipur

Donald Trump : 48 घंटे के संघर्ष में ईरान को भारी नुकसान, अमेरिका-इजरायल के हमलों में कई शीर्ष नेता और कमांडर ढेर

Donald Trump : Tehran से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हालिया हमलों में ईरान को 48 घंटों के भीतर भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि इन हमलों में 48 ईरानी नेताओं की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई बेहद तेज और प्रभावी रही।

Donald Trump : इजरायली सेना Israel Defense Forces (IDF) के मुताबिक, हमलों में 40 महत्वपूर्ण ईरानी सैन्य कमांडर भी मारे गए, जिनमें ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुलरहीम मौसावी का नाम शामिल बताया गया है। IDF ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर लक्षित हमलों के तुरंत बाद की गई।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेनाएं ईरानी नौसेना को निष्क्रिय करने में जुटी हैं और अब तक नौ युद्धपोत डुबो दिए गए हैं। उनका दावा है कि हमलों में ईरानी नौसेना मुख्यालय को भी गंभीर क्षति पहुंची है।

Donald Trump : दूसरी ओर, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेना के अनुसार, इस संघर्ष में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त अमेरिकी-इजरायली अभियान में ईरान के कई प्रमुख सैन्य और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाया गया।

Donald Trump : संघर्ष का दायरा अब मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों तक फैल गया है। ईरानी मिसाइल हमलों का निशाना यूएई, कतर, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन जैसे देश भी बने। इस बीच, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln पर चार बैलिस्टिक मिसाइल दागने का दावा किया, हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे खारिज करते हुए कहा कि मिसाइलें कैरियर के करीब तक नहीं पहुंच सकीं और पोत क्षेत्र में सक्रिय है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories