Sunday, August 23, 2026
Home International Netanyahu Message Iran Citizens : इजरायल का ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’: परमाणु ठिकानों...

Netanyahu Message Iran Citizens : इजरायल का ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’: परमाणु ठिकानों के बाद अब ईरान में सत्ता परिवर्तन पर टिकीं नजरें

Netanyahu Message Iran Citizens : यरूशलम/तेहरान (01 मार्च 2026): पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर ईरान की सत्ताधारी व्यवस्था के खिलाफ ‘सीधी जंग’ का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए इस संदेश में नेतन्याहू ने ईरानी नागरिकों को संबोधित करते हुए इसे एक “दुर्लभ ऐतिहासिक अवसर” बताया और उनसे मौजूदा शासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इजरायली पीएम ने स्पष्ट किया कि इजरायल का सैन्य अभियान ईरान की सैन्य शक्ति के साथ-साथ वहां की राजनीतिक व्यवस्था को भी कमजोर कर रहा है।

‘आतंकी शासन’ के हजारों ठिकानों पर होगा हमला नेतन्याहू ने कड़े शब्दों में कहा कि आने वाले दिनों में इजरायल ईरान के “आतंकी शासन” के हजारों ठिकानों को निशाना बनाएगा। उन्होंने ईरानी लोगों से अपील की कि वे इस मौके को हाथ से न जाने दें। उन्होंने फारसी, कुर्द, अजेरी, अहवाजी और बलूच जैसे विभिन्न समुदायों का नाम लेते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी एक साथ मिलकर उस तानाशाही को समाप्त करें जिसने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। नेतन्याहू ने भरोसा दिलाया कि ईरानी जनता जिस मदद का इंतजार कर रही थी, वह अब आ चुकी है।

ऑपरेशन ‘राइजिंग लायन’ का बदला स्वरूप जब नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या ईरान की लीडरशिप को हटाना इजरायल के सैन्य अभियान का हिस्सा है, तो उन्होंने बेहद कूटनीतिक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ का मुख्य उद्देश्य ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि लगातार बढ़ता सैन्य दबाव वहां राजनीतिक बदलाव का “परिणाम” हो सकता है। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि इजरायल अब ईरान के अंदरूनी असंतोष को हवा देकर वहां की सरकार को अस्थिर करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

क्षेत्र में तनाव चरम पर, पीएम मोदी ने बुलाई बैठक ईरान में पिछले 24 घंटों में 57 लोगों की मौत की खबर और खामेनेई के बाद नए ‘सुप्रीम लीडर’ की चर्चाओं के बीच यह बयान आग में घी डालने जैसा है। इस वैश्विक संकट को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली लौटते ही रात 9:30 बजे सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) की आपात बैठक बुलाई है। अमेरिका-इजरायल के प्रचंड प्रहार और ईरान की जवाबी कार्रवाई ने पूरी दुनिया को एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की कगार पर खड़ा कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here