Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Meeting of dhaba owners : सोमनी थाना क्षेत्र के ढाबा संचालकों की बैठक: पुलिस ने दिए सख्त निर्देश

Meeting of dhaba owners :  राजनांदगांव: दिनांक 05.12.2025 को थाना सोमनी परिसर में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भ०पु०से०) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी, निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ढाबा संचालकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ढाबा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे देर रात तक ढाबा खुले न रखें और ढाबा में किसी भी तरह का शराब सेवन न होने दें। शराब पीकर आने वाले व्यक्तियों को ढाबा में प्रवेश देने पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि ढाबा में आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी फ्लैक्स पर लगाई जाए और ढाबा के सामने हाईवे में वाहनों को खड़ा न किया जाए। ढाबा में रुकने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

साथ ही प्रत्येक ढाबा और सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने, असामाजिक तत्वों के संबंध में त्वरित सूचना देने और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया गया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories