Ayushman Yojana Registration : राजनांदगांव – चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान योजना पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त

VIKASH KHALKHO

Ayushman Yojana Registration : राजनांदगांव: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राजनांदगांव स्थित चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं एवं राज्य नोडल एजेंसी द्वारा अस्पताल के दिशा-निर्देशों और अनुबंध का उल्लंघन करने के कारण लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट (NAFU) द्वारा अस्पताल के संबंध में ट्रिगर्स की सूची भेजी गई थी। इसके आधार पर राज्य स्तरीय गठित टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Ayushman Yojana Registration : जांच टीम के अनुसार अस्पताल संचालक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। निरीक्षण में महिला और पुरुष जनरल वार्ड में निर्धारित मापदंडों का पालन न होना, महिला, पुरुष एवं बच्चों को एक ही जनरल वार्ड में भर्ती करना, ICU वार्ड में बिस्तरों के बीच दूरी का मानक न होना जैसी गंभीर कमियां उजागर हुई।

साथ ही, डॉक्टरों की सूची और वेतन भुगतान की जानकारी बार-बार मांगने के बावजूद अस्पताल संचालक ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। इसके अलावा, आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत अस्पताल का नाम ‘राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ होने के बावजूद बाहर और पब्लिक बोर्ड पर केवल ‘चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ लिखा पाया गया।

राज्य स्तरीय जांच टीम ने इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल का पंजीयन एक वर्ष के लिए निलंबित करने की सिफारिश की। इस कार्रवाई से अस्पताल को योजना के अंतर्गत लाभ लेने में अस्थायी रूप से रोक लगी है।

Ayushman Yojana Registration : यह निर्णय स्वास्थ्य योजना की गुणवत्ता और मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। राज्य प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन को फिर से बहाल करने के लिए अस्पताल को निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *