Saturday, April 18, 2026
29.5 C
Raipur

MP BREAKING: CM मोहन बड़वानी दौरे पर रहेंगे, बीजेपी ने घोषित की नई शहर कार्यकारिणी, नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, बीजेपी कार्यालय में 17 दिन सुनवाई

MP BREAKING: भोपाल : भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने शहर जिला कार्यकारिणी की नई सूची रविवार देर रात जारी कर दी। करीब 20 दिन पहले यह सूची होल्ड कर दी गई थी, जिसके बाद संगठन के भीतर आपत्तियां और विरोध सामने आए थे। चर्चा और मंथन के बाद पार्टी ने कई नामों में बदलाव करते हुए संशोधित कार्यकारिणी की घोषणा की है।

 

 

नई सूची के अनुसार शहर जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष और दो महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों के नाम भी घोषित किए गए हैं, जिनमें संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पहले जारी की गई सूची को लेकर कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने असंतोष जताया था। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने फीडबैक लेकर अंतिम सूची को मंजूरी दी।

 

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की तैयारियां तेज होने की संभावना है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नई टीम मिलकर शहर में संगठन को और मजबूत करेगी।

 

भोपाल में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, एमपी नगर में देर रात दबिश

भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने देर रात सख्त कार्रवाई की। एमपी नगर इलाके में विशेष दबिश देकर गांजा तस्करों और नशा करने वालों पर शिकंजा कसा गया।

पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर कई लोगों को पकड़ा। खुलेआम नशा करते पाए गए लोगों पर लाठीचार्ज भी किया गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देर रात सड़कों पर घूम रहे मनचलों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। नशे में धुत लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

MP BREAKING: बीजेपी कार्यालय में 17 दिन सुनवाई, मार्च का मंत्री रोस्टर जारी

भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस महीने कुल 17 दिनों तक मंत्री आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। मार्च माह के लिए मंत्रियों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके तहत तय दिनों में अलग-अलग मंत्री कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

जारी रोस्टर के अनुसार राकेश, विश्वास, प्रतिमा, दिलीप और लखन की इस महीने ड्यूटी नहीं लगाई गई है। वहीं आज उपमुख्यमंत्री Jagdish Devda दोपहर एक बजे से तीन बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद रहेंगे।

वे कार्यालय में बैठकर आम नागरिकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे। पार्टी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ-साथ जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

MP BREAKING: भोपाल से लेकर बड़वानी तक व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिनभर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री Mohan Yadav का आज का दिन विभिन्न प्रशासनिक और धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। सुबह 8:50 बजे वे भोपाल स्थित Jawaharlal Nehru Cancer Hospital, ईदगाह हिल्स पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे बड़वानी के लिए रवाना होंगे।

सुबह 10:30 बजे बड़वानी में नागलवाड़ी भिलट देव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात सुबह 11:00 बजे कृषि कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे और कृषि एवं जनजातीय विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। सुबह 11:50 बजे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 269वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12:00 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग करेंगे। दोपहर 2:00 बजे बड़वानी में आयोजित भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के बाद शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

राहुल गांधी को तगड़ा झटका! दोहरी नागरिकता मामले में HC ने द‍िया FIR करने का आदेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच...

CG News: रायपुर में बड़ा विवाद जमीन की फाइल गायब, अफसरों पर गिरी गाज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के...

CG News: दशकों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ के गांव में पहुंची खाद्यान्न सुविधा

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories