Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Dhamtari Crime : नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव...

Dhamtari Crime : नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dhamtari Crime
Dhamtari Crime

Dhamtari Crime : दीपक साहू/धमतरी : धमतरी। धमतरी पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर सख्त कार्यवाही की गई है। एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली की टीम ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

 

Dhamtari Crime : जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में 11 सितम्बर को शिकायत किया गया था। जिसमें उसने जीवन दीप समिति में “वार्ड आया” पद के लिए आवेदन फार्म भरा था। जिसके बाद 14 सितंबर को जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का फोन आया, जिसमें उसने प्रार्थिया को मिलने के लिए बुलाया। अगले दिन जब प्रार्थिया कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने कहा कि “वार्ड आया की नौकरी के लिए 30–40 हजार रुपये देने होंगे” तथा रुपए के स्थान पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

Dhamtari Crime : प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया तथा 18 सितंबर को भी अस्पताल परिसर में अश्लील हरकतें कीं। जिसके बाद प्रार्थिया के द्वारा शिकायत पर थाना प्रभारी कोतवाली सूक्ष्मता से जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा प्रार्थिया की शिकायत पर प्राप्त तथ्यों की सूक्ष्मता एवं गंभीरता से जांच की गई।

 

Dhamtari Crime : जांच में तथ्य सत्य पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 300/25, धारा 75(1)(ii), 78 भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन, आरोपी से पूछताछ की गई तथा आरोपी द्वारा प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। वही आरोपी राहुल इलमकर पिता स्व. चन्द्रशेखर उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here