Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

CG News : परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों का हंगामा, कलेक्टर निवास पहुंचकर किया प्रदर्शन – पुलिस से हुई झड़प

CG News : खैरागढ़: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित आबकारी निरीक्षक परीक्षा से वंचित किए गए अभ्यर्थियों का गुस्सा रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने से नाराज़ दर्जनों परीक्षार्थी कलेक्टर निवास पहुंच गए और वहां जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी बहस हुई और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई।

CG News : प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, लेकिन ड्रेस कोड का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया गया। जब वे पास में ही कपड़े बदलकर लौटे, तब तक गेट बंद कर दिए गए और उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गए।

CG News : कलेक्टर निवास के बाहर नाराज़ परीक्षार्थियों ने नारेबाजी की और न्याय की मांग की। एक अभ्यर्थी ने मीडिया से कहा कि जब हमें नियम बताए ही नहीं गए या पूरी तरह समझाए नहीं गए, तो फिर हमें परीक्षा से वंचित करना गलत है। हमने कपड़े बदलकर लौटने की कोशिश की लेकिन तब तक हमें अंदर नहीं जाने दिया गया।

CG News : वहीं, नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस में बदलाव किया गया था, जिसकी जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी गई थी। प्रवेश पत्र में हल्के रंग के कपड़े पहनने का स्पष्ट निर्देश था। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई थी। ऐसे में यदि किसी ने निर्देशों का पालन नहीं किया, तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थियों की है।

CG News : हालांकि, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी प्रशासन के इस तर्क से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि उन्हें परीक्षा से जानबूझकर वंचित किया गया और यह उनकी मेहनत और भविष्य के साथ अन्याय है। वे दोबारा परीक्षा कराने या दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे विरोध जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P News : इंदौर निगम बजट सत्र में हंगामा, पोस्टर लहराकर विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट...

Related Articles

Popular Categories