Tuesday, May 26, 2026
32.1 C
Raipur

Bollywood News : ‘गहराई’-एक ऐसी बॉलीवुड हॉरर फिल्म जिसे बनाने से तांत्रिकों ने किया था मना, फिर भी मेकर्स ने नहीं मानी बात… और जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था

Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को लेकर दर्शकों का उत्साह पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से लेकर सिनेमाघरों तक, डर और रहस्य से भरी फिल्मों की मांग लगातार बढ़ रही है। लेकिन इस जॉनर में एक ऐसी फिल्म भी रही है जिसे लेकर सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि पर्दे के पीछे भी डरावने किस्से आज तक सुनाए जाते हैं।

हम बात कर रहे हैं 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहराई’ की, जिसे निर्देशित किया था विकास देसाई और अरुणा राजे ने। यह फिल्म काले जादू और तांत्रिक अनुष्ठानों के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। कहा जाता है कि जब इसकी कहानी लिखी जा रही थी, उसी वक्त तांत्रिकों और साधुओं ने मेकर्स को चेतावनी दी थी कि इस विषय से छेड़छाड़ करना खतरनाक हो सकता है। मगर निर्देशकों ने इन बातों को अंधविश्वास मानते हुए फिल्म निर्माण जारी रखा — और यहीं से शुरू हुआ एक डरावना सिलसिला।

फिल्म की कहानी और कलाकार

‘गहराई’ की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अलौकिक शक्तियों के प्रभाव में आ जाती है। फिल्म में अनंत नाग, श्रीराम लागू, पद्मिनी कोल्हापुरी, इंद्राणी मुखर्जी और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई। विशेष रूप से फिल्म में तांत्रिक पूजा, आत्माओं का प्रभाव और पारलौकिक शक्तियों का टकराव बहुत ही रियलिस्टिक ढंग से दिखाया गया, जो उस समय के लिए बेहद असामान्य था।

जब फिल्म की शूटिंग के दौरान घटने लगे रहस्यमयी हादसे

निर्देशक अरुणा राजे ने एक इंटरव्यू में बताया कि जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ी, वैसे-वैसे टीम को अजीबोगरीब हादसों का सामना करना पड़ा। सेट पर लाइट्स अपने आप बंद हो जाती थीं, कैमरा बिना किसी वजह के फेल हो जाता था और कुछ कलाकारों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगी थीं।

अरुणा ने बताया, “शूटिंग के दौरान हमें कई बार लगा कि कुछ न कुछ सही नहीं है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली घटनाएं फिल्म के रिलीज के बाद हुईं। लोगों ने हमें कॉल करके बताया कि फिल्म देखने के बाद उनके साथ अजीब घटनाएं घट रही हैं। कोई डरावने सपने देख रहा था, तो किसी के घर में चीजें अपने आप हिल रही थीं। कई लोग तो फिल्म से जुड़े लोगों का फोन नंबर तक मांगने लगे।”

निर्देशक का टूटा निजी जीवन

अरुणा ने यह भी बताया कि फिल्म बनने के कुछ वर्षों बाद उनका अपने पति से तलाक हो गया और उनकी बेटी की मात्र 9 वर्ष की उम्र में कैंसर से मौत हो गई। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अंधविश्वासी नहीं थीं, लेकिन इन घटनाओं ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि शायद तांत्रिकों की चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए था।

IMDb रेटिंग और कल्ट स्टेटस

‘गहराई’ आज भी IMDb पर 6.9 की रेटिंग के साथ मौजूद है और इसे एक कल्ट हॉरर फिल्म के रूप में याद किया जाता है। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट न रही हो, लेकिन डरावने सिनेमा के चाहने वालों के बीच इसकी विशेष पहचान है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories