जंग के साये में लारा दत्ता! दुबई में फंसी… आसमान में मिसाइलें और फाइटर जेट देखने का किया खुलासा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब दुबई तक महसूस किया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर वहां के हालात के बारे में बताया है।लारा दत्ता इन दिनों अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में हैं और उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने सामने आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते हुए देखा और तेज धमाकों की आवाजें सुनीं।

शूटिंग के दौरान सुनी धमाकों की आवाज

लारा दत्ता ने बताया कि 28 फरवरी को वह दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं। तभी अचानक ऊपर से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।उन्होंने कहा कि जब वे स्टूडियो से बाहर निकलीं तो देखा कि आसमान में कई मिसाइलों को रोका जा रहा था। इस दृश्य ने उन्हें काफी परेशान कर दिया।लारा ने कहा, “मैं झूठ नहीं बोल सकती, वो दिन बहुत परेशान करने वाले थे। मैं यहां अपनी बेटी के साथ हूं और महेश (महेश भूपति) काम के कारण यहां नहीं हैं। शुक्र है कि वो दुबई में नहीं हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)

आसमान में उड़ते दिखे फाइटर जेट

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने कई फाइटर जेट्स को आसमान में उड़ते हुए देखा और लगातार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देती रहीं।उन्होंने कहा कि भले ही वे एक सुरक्षित विला में रह रही हैं, लेकिन धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि घर की खिड़कियां और दरवाजे तक हिलने लगे।हालांकि लारा ने यह भी कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से असुरक्षित महसूस नहीं हुआ।

यूएई सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

लारा दत्ता ने यूएई सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि वहां की सरकार ने सभी लोगों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए काफी इंतजाम किए हैं।उन्होंने बताया कि वहां रहने वाले लोगों को उनकी राष्ट्रीयता देखे बिना सुरक्षा दी जा रही है। रोजमर्रा की जिंदगी भी काफी हद तक सामान्य है।

Read More : M.P Crime : इंदौर में ड्रोन सर्विलांस से जुआरियों पर पुलिस की कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

आम लोगों को लेकर हुईं भावुक

वीडियो में लारा दत्ता उन लोगों का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं, जो अपने देश वापस नहीं जा सकते।उन्होंने कहा कि ऐसे लोग ही इस देश की व्यवस्था चलाते हैं और उनके लिए उनके मन में बहुत सम्मान है।

मुंबई लौटने की कर रहीं कोशिश

लारा ने बताया कि वे अब अपनी बेटी के साथ मुंबई लौटने की कोशिश कर रही हैं।उन्होंने कहा कि अभी कुछ फ्लाइट्स जैसे एतिहाद और एमिरेट्स संचालित हो रही हैं, और वे जल्द से जल्द भारत लौटना चाहती हैं क्योंकि बच्चों के लिए यह माहौल ज्यादा तनावपूर्ण हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *