Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Cyber Crime News : बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, फिर लगाया...

Indore Cyber Crime News : बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, फिर लगाया ₹98,000 का चूना: इंदौर में साइबर फ्रॉड का नया मामला

Indore Cyber Crime News : इंदौर। इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर फरियादी को कॉल किया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उसके खाते से तकरीबन 98,000 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बातों में फंसाकर लिया ओटीपी फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को संबंधित बैंक का अधिकारी बताया। उसने विश्वास दिलाया कि वह फरियादी के क्रेडिट कार्ड की खर्च करने की सीमा (लिमिट) बढ़ा सकता है। इसके लिए उसने फरियादी के मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) भेजा और उसे साझा करने को कहा। जैसे ही फरियादी ने ओटीपी बताया, उसके पास बैंक से पैसे कटने का मैसेज आ गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला साइबर फ्रॉड की सूचना मिलते ही भवरकुआं थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी निकाल रही है, जिसमें ठगी की राशि ट्रांसफर की गई है।

एडिशनल डीसीपी की आमजन से अपील मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया के माध्यम से जनता को सचेत किया है। उन्होंने कहा, “साइबर अपराधी बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को लालच देते हैं और ओटीपी या निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। आम नागरिक ध्यान रखें कि कोई भी बैंक फोन पर आपसे ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं मांगता है। किसी भी अननोन नंबर से आने वाले कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here