Indore T20 Match: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, कई रास्ते बंद

Anuj Nirala

Indore T20 Match: इंदौर। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार शाम 7 बजे से टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दो मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मुकाबला निर्णायक माना जा रहा है। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के साथ ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है।

कई प्रमुख रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

मैच के दौरान होलकर स्टेडियम के आसपास यातायात नियंत्रित किया जाएगा। जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, इन मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी:

लेटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहे और इंडस्ट्रीज क्षेत्र की ओर जाने वाला मार्ग।घंटाघर से जंजीरवाला चौराहे और लेटर्न चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग।पलासिया और घंटाघर से हाई कोर्ट होते हुए लेटर्न चौराहे तक जाने वाला मार्ग।दर्शकों को सलाह है कि स्टेडियम पहुंचने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेकर निकलें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

Read More: MP News: जबलपुर में सजेगा मां दुर्गा के 31 स्वरूपों का दिव्य दरबार, 81 फीट तक ऊंची प्रतिमाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र

पासधारी वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

मैच देखने आने वाले पासधारी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

P-1 से P-4: सांची पॉइंट से होते हुए स्टेडियम के उषाराजे गेट से प्रवेश।

P-5: इंदौर टेनिस क्लब रोड साइड।

P-6: अभय प्रशाल रोड साइड।

P-7: इंदौर टेनिस क्लब।

P-8: अभय प्रशाल।

P-9: दोपहिया वाहनों के लिए बास्केटबॉल परिसर।

P-10: प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहन विवेकानंद स्कूल मैदान में पार्क होंगे।

दर्शकों के लिए कहां होगी पार्किंग?

दर्शकों की सुविधा के लिए उनके आने की दिशा के अनुसार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।विजयनगर और मालवा मिल की ओर से आने वाले दर्शक: पंचम की फेल।राजवाड़ा और मरीमाता की ओर से आने वाले दर्शक: SGSITS और बाल विनय मंदिर।पलासिया और भंवरकुआं की ओर से आने वाले दर्शक: SGSITS मैदान या बाल विनय मंदिर स्कूल मैदान।दर्शकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और स्टेडियम के आसपास अनावश्यक वाहन ले जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Read More: MP High Court OBC Reservation Verdict: ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘कमलनाथ सरकार का नोटिफिकेशन था लचर’

1500 पुलिसकर्मी, CCTV और ड्रोन से निगरानी

मैच के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानकारी दी गई है। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। स्टेडियम और आसपास के इलाकों पर नजर रखने के लिए 160 CCTV कैमरे और 10 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था में 60 फेस रिकग्निशन कैमरे भी लगाए गए हैं।

मैच में करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन का फोकस भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और दर्शकों की सुरक्षा पर रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *