Friday, September 11, 2026
Home Entertainment अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का मोशन पोस्टर रिलीज, पेड़ पर उल्टे...

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का मोशन पोस्टर रिलीज, पेड़ पर उल्टे लटके दिखे खिलाड़ी! कल होगा टीजर रिलीज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें अक्षय कुमार पेड़ पर उल्टे लटके हुए नजर आ रहे हैं और पीछे चमगादड़ भी दिखाई दे रहे हैं।पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

12 मार्च को आएगा फिल्म का टीजर

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा।बालाजी मोशन पिक्चर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा –“आपको उल्टा दिखेगा, पर भूत बंगला में उल्टा ही सीधा निकलेगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

लंबे समय बाद प्रियदर्शन के साथ वापसी

इस फिल्म की खास बात यह है कि अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय बाद एक साथ काम कर रही है।दोनों ने पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, इसलिए फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Read More : अभिषेक शर्मा के लिए खतरे की घंटी! ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन पहुंचे करीब, संजू सैमसन भी कर रहे पीछा

बॉक्स ऑफिस पर हो सकता है क्लैश

फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हो सकती है, हालांकि इस दिन मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज होने वाली है।पहले खबर थी कि फिल्म को ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश से बचाने के लिए रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 15 मई 2026 कर दी गई थी, लेकिन अब फिर से 10 अप्रैल की तारीख चर्चा में है।

2026 में अक्षय कुमार की कई बड़ी फिल्में

साल 2026 में अक्षय कुमार की कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। इनमें ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ शामिल हैं। हालांकि बाकी फिल्मों की रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here