Jashpur News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जशपुर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान

Sanjay Sahu
Jashpur News:

Jashpur News: जशपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से समर्पित एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) संस्था द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न समितियों, समुदायों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं और नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Jashpur News: कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर बाल विवाह के खिलाफ अपना संकल्प व्यक्त किया। इस मार्च के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह उनके भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।

 

Jashpur News: कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव लूईकोना और समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक अंजलि ताम्रकार, बबीता ताम्रकार, शिल्पा नायक और अन्य साथियों का योगदान रहा

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *