Raipur News : रायपुर। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन के लंबे प्रयासों के बाद रायपुर और दुर्ग संभाग के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एवं BETO कर्मियों की पदोन्नति अब अलग-अलग की जाएगी। बिलासपुर हाई कोर्ट ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि 60 दिनों के भीतर यथा उचित कार्रवाई की जाए।
Raipur News : संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता और प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल के मार्गदर्शन में यह मुद्दा कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया गया, लेकिन जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो सरायपाली के सीएचसी में पदस्थ डोलचंद पटेल और योगेश प्रजापति (झिलमिला) ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
Raipur News : याचिका में मांग की गई थी कि रायपुर और दुर्ग संभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति संभागवार पृथक की जाए। हाई कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि 60 दिन के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए और पदोन्नति पृथक-पृथक रूप से की जाए।
Raipur News : प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने कहा कि माननीय हाई कोर्ट के निर्देश का पालन जल्द किया जाए ताकि कर्मचारियों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके। यह निर्णय संगठन के सतत संघर्ष और कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम है।









