Thursday, September 24, 2026
Home National Bank Holidays in August 2025 : अगस्त में बैंक अवकाशों की भरमार:...

Bank Holidays in August 2025 : अगस्त में बैंक अवकाशों की भरमार: जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in August 2025
Bank Holidays in August 2025

Bank Holidays in August 2025: अगस्त का महीना त्योहारों और खास अवसरों से भरा हुआ है, जिसकी वजह से इस बार बैंक कर्मियों को ज्यादा छुट्टियां मिलने जा रही हैं। शनिवार और रविवार के नियमित अवकाश के अलावा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। पूरे महीने में कुल 15 दिन विभिन्न राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आइए जानते हैं अगस्त में किन-किन तारीखों को और कहां बैंक बंद रहेंगे:

Bank Holidays in August 2025 : अगस्त में बैंक अवकाश की सूची:

3 अगस्त (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
8 अगस्त – सिक्किम (गंगटोक) में तेंडोंग लो रूम फाट पर्व के कारण बैंक बंद
9 अगस्त – रक्षा बंधन और झूलन यात्रा के चलते अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, लखनऊ, कानपुर, शिमला, जयपुर, देहरादून में बैंक बंद। साथ ही, यह दूसरा शनिवार होने से अन्य राज्यों में भी अवकाश
10 अगस्त (रविवार) – देश भर में साप्ताहिक छुट्टी
13 अगस्त – इम्फाल में क्षेत्रीय अवकाश
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस, पारसी नववर्ष और जन्माष्टमी के कारण देशभर में बैंक बंद
16 अगस्त – जन्माष्टमी के चलते कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बाधित: अहमदाबाद, मिजोरम, भोपाल, रांची, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, पटना, शिलॉन्ग, जम्मू-कश्मीर, विजयवाड़ा
17 अगस्त (रविवार) – सभी जगह साप्ताहिक अवकाश
19 अगस्त – अगरतला में महाराज बीर बिक्रम किशोर मानिक्य बहादुर जयंती के कारण बैंक बंद
23 अगस्त – चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद
24 अगस्त (रविवार)** – सभी जगह बैंकिंग अवकाश
25 अगस्त – गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण बैंक बंद
27 अगस्त – गणेश चतुर्थी और वरसिद्धि विनायक व्रत के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा में बैंक बंद
28 अगस्त – भुवनेश्वर और पणजी में गणेश उत्सव की छुट्टी
31 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

Bank Holidays in August 2025 : इस प्रकार अगस्त में कई मौके ऐसे होंगे जब बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा लेना उचित रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here