Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल : 3 युवतियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाला ‘साइको’...

भोपाल : 3 युवतियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाला ‘साइको’ आरोपी फरार, 20 हजार का इनाम घोषित

0
116

भोपाल :  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीती रात तीन अलग-अलग इलाकों में युवतियों पर हुए धारदार हथियार से हमले ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी अब तक फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने 10 से ज्यादा टीमें मैदान में उतार दी हैं।

कटर से किया गया हमला, तीनों युवतियां घायल

पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवतियों पर कटर जैसे धारदार हथियार से हमला किया। हमले में तीनों युवतियां घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनाएं अलग-अलग इलाकों में हुईं, लेकिन सभी का क्राइम पैटर्न एक जैसा पाया गया है।

साइबर सेल और क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी

आरोपी की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। शहर के एक-एक इलाके में लगे CCTV कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी।

पुलिस ने बताया आरोपी को साइको प्रवृत्ति का

मामले पर एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी की प्रवृत्ति साइको टाइप की प्रतीत हो रही है। तीनों हमलों का तरीका, समय और लक्ष्य लगभग समान हैं, जिससे यह आशंका मजबूत हो रही है कि यह एक सीरियल अटैकर हो सकता है।

Read More : रीवा : सोशल मीडिया लाइक के लिए मौत का खेल! टनल में खतरनाक बाइक स्टंट का Video वायरल, स्थानीय लोग-यात्री भी परेशान

नकाब पहनकर और बिना नंबर की गाड़ी से करता था वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए नकाब पहनकर वारदात को अंजाम देता था। इतना ही नहीं, पुलिस से बचने के लिए वह बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल करता था। आरोपी की उम्र 35 वर्ष से अधिक बताई जा रही है।

आम लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here