HomeMadhya PradeshBJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नई कार्यकारिणी को दी दो टूक नसीहत,...

BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नई कार्यकारिणी को दी दो टूक नसीहत, कहा- संगठन सर्वोपरि, व्यक्ति नहीं

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

बुरहानपुर: खंडवा संसदीय सीट के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन और निष्ठा पर दो टूक नसीहत दी। सांसद ने कहा कि “भाजपा में सरकार संगठन से चलती है, न कि किसी व्यक्ति से।” उन्होंने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संगठन के निर्देशों का पालन सर्वोपरि है और व्यक्तिगत निष्ठा घर जाकर दिखाएं।

सांसद ने दी स्पष्ट कार्यशैली की सीख

पाटिल ने कहा कि निष्ठा किसी व्यक्ति के प्रति रखना गलत नहीं है, लेकिन संगठन की जिम्मेदारी पहले आती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सलाह दी कि सिर्फ किसी एक नेता या विधायक के पीछे घूमने की आदत ठीक नहीं है, बल्कि दौरा कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में संगठन के साथ समन्वय बनाए रखें।

Read More : कोरबा : धान खरीदी केंद्र में हाथी ने मचाया बवाल, कर्मचारी-ग्रामीणों में हड़कंप

नवनियुक्त पदाधिकारी भी चर्चा में रहे

सांसद के यह दो टूक शब्द सुनकर बैठक में मौजूद पदाधिकारी आपस में मुस्कुराते और एक-दूसरे के चेहरे देखते रहे। यह बैठक सांसद कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

संगठन को मजबूत बनाने का संदेश

सांसद पाटिल ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है और सभी कार्यक्रमों, दौरे और योजनाओं में संगठन की प्राथमिकता पहले रखनी चाहिए। उनके इस संदेश के बाद पार्टी में संगठनात्मक दृष्टिकोण पर जोर बढ़ गया है और नए पदाधिकारी इसे गंभीरता से लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here