CG Crime: क्लीनिक से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, आरोपी गिरफ्तार; रायगढ़ में हाई-टेक नेटवर्क का भंडाफोड़

Sanjay Sahu

कबीरधाम/रायगढ़। छत्तीसगढ़ में आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। कबीरधाम और रायगढ़ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में सट्टा नेटवर्क का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कबीरधाम: क्लीनिक में चल रहा था सट्टा कारोबार

CG Crime:कबीरधाम जिले के कवर्धा थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड स्थित एक क्लीनिक में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी।

CG Crime:मौके से पुलिस ने नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम प्रोफेसर कॉलोनी कवर्धा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

CG Crime:मोबाइल की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विभिन्न आईडी के जरिए आईपीएल मैचों में हार-जीत और हर ओवर पर दांव लगवाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य के रूप में स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित किए हैं।

READ MORE: CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime:आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

रायगढ़: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैला था बड़ा नेटवर्क

CG Crime:इसी तरह रायगढ़ पुलिस ने भी हाई-टेक क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना देव बंसल को रायपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पूरा नेटवर्क बिना किसी भौतिक सेटअप के पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहा था।

CG Crime:इस कार्रवाई की शुरुआत 16 फरवरी को हुई थी, जब चक्रधर नगर थाना पुलिस ने बोईरदादर स्थित एक उद्योग में दबिश देकर विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल को रंगे हाथों पकड़ा था। पूछताछ में खरसिया निवासी गगन अग्रवाल का नाम सामने आया, जिसकी गिरफ्तारी के बाद तकनीकी जांच के जरिए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

CG Crime:पुलिस ने रायपुर स्थित फ्लैट से देव बंसल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद iPhone 16 Pro की जांच में ऑनलाइन लेनदेन के रिकॉर्ड, सट्टेबाजी से जुड़ी चैट और विभिन्न राज्यों की यात्रा के टिकट मिले हैं।

READ MORE: CG News: राजनीतिक दलाें में सरकारी कर्मचारियों की एंट्री पर रोक वाला आदेश रद्द, 24 घंटे पहले ही जारी हुआ था

पुलिस की अपील

CG Crime:पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *