Raipur Police-Woman Arrested: सरोना में अवैध शराब बेच रही महिला गिरफ्तार, 105 पौवा देशी शराब जब्त

Sanjay Sahu
Raipur Police-Woman Arrested

Raipur Police-Woman Arrested: रायपुर। राजधानी रायपुर के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 105 पौवा देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 10,500 रुपये बताई जा रही है।

Raipur Police-Woman Arrested: पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सरोना स्थित शक्ति घाट के पास एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

Raipur Police-Woman Arrested: पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नेहा कण्डरा निवासी सरोना, डी.डी. नगर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखी बोरी से 105 पौवा देशी शराब बरामद हुई।

Raipur Police-Woman Arrested: शराब रखने और बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर महिला कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान वह टीम को गुमराह करने का प्रयास भी करती रही।

Raipur Police-Woman Arrested: पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जब्त शराब को अपने कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ डी.डी. नगर थाना में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Police-Woman Arrested: गिरफ्तार आरोपी

नाम:नेहा कण्डरा
उम्र: 24 वर्ष
पति का नाम- गुलाब कण्डरा
निवासी: सरोना, थाना डी.डी. नगर, रायपुर

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *