Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh CG News : जमीन विवाद के कारण नेशनल हाईवे पर चक्काजाम, प्रशासन...

CG News : जमीन विवाद के कारण नेशनल हाईवे पर चक्काजाम, प्रशासन ने किया तनाव नियंत्रण

CG News
CG News

CG News : कवर्धा के ग्राम नवागांव में जमीन विवाद गंभीर रूप धारण कर गया। भूमि अतिक्रमण को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच बहस इतनी उग्र हो गई कि एक पक्ष ने कवर्धा–राजनांदगांव नेशनल हाईवे 130A पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर लगे जाम से यातायात घंटों बाधित रहा और ग्रामीणों में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने प्रशासन को मौके पर तत्काल पहुंचना पड़ा।

CG News : प्रदर्शनकारी पक्ष का कहना है कि स्कूल के लिए सुरक्षित की गई भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा अवैध रूप से कबीर कुटी का निर्माण किया जा रहा था। सोहननाथ शिव उपासक ने बताया कि उन्होंने कई बार इस अवैध कब्जे का विरोध किया और प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा। उनका कहना है कि निर्माण कार्य पूरी तरह रोकने और भूमि को विद्यालय के लिए सुरक्षित किए बिना उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

CG News : दूसरी ओर, जीवन झारिया ने बताया कि वर्ष 2003 से झारिया समाज का भवन इसी स्थान पर मौजूद है। हाल ही में हुए सामाजिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष समाज की भूमि मांग रखी गई थी, जिसके बाद कबीर कुटी का निर्माण शुरू किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोहननाथ शिव उपासना समूह के लोगों ने कबीर कुटी तोड़ दी और समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज की।

CG News : स्थिति बिगड़ने पर तहसीलदार विवेक गोहिया और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि विवादित भूमि की जांच की जाएगी। रास्ता जल्द खाली कर यातायात सुचारू किया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई होगी। तनाव बढ़ने के कारण पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here