2 साल के बेटे को बचाया, खुद चली गई जान मऊगंज में हाइवा ने मां को 100 मीटर तक घसीटा

mp news-mauganj-road-accident: मऊगंज जिले के जमुहरा गांव में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। ओवरलोड डस्ट से भरे हाइवा ट्रक से अपने मासूम बेटे को बचाते हुए किरण कोल नाम की महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किरण कोल अपने 2 साल के बेटे के साथ सड़क किनारे थी। तभी तेज रफ्तार हाइवा उनकी तरफ आ गया। बेटे को बचाने के लिए किरण ने उसे दूर फेंक दिया, जिससे बच्चे की जान बच गई, लेकिन वह खुद ट्रक की चपेट में आ गई।

mp news-mauganj-road-accident: बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि हाइवा महिला को करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा। लोग लगातार चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। बाद में ग्रामीणों ने पत्थर मारकर ट्रक का कांच तोड़ा, तब जाकर वाहन रुका।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद काफी देर तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। समय पर इलाज नहीं मिलने से महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

mp news-mauganj-road-accident: हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और मऊगंज-हनुमना मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घायल बच्चे को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories