Reva News : रिश्तों का कत्ल, 6 माह की गर्भवती महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

Reva News : रीवा : रीवा में रिश्तो का कत्ल, 6 माह की गर्भवती महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, ससुर पर लगाया गंदी नजर रखने का आरोप, पति ने चरित्र पर उठाए सवाल, एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता

Reva News : रीवा में गर्भवती महिला ने ससुर पर लगाया छेड़खानी और प्रताड़ना का आरोप। विरोध करने पर पेट में लात मारकर घर से निकाला। पति ने अपनाने से किया इनकार। न्याय की गुहार लेकर पुलिस कप्तान के पास पहुंची बेबस बहू।

रीवा जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया गांव में एक 6 माह की गर्भवती महिला को उसके ससुराल वालों ने दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया है। पीड़िता ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था।

Reva News : महिला का आरोप है कि उसका ससुर शिवचरण साकेत उसे नहाते हुए देखता था और विरोध करने पर मारपीट और पैसों की डिमांड शुरू कर दी गई। हद तो तब हो गई जब गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट में लात मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। अब पीड़िता का पति करण साकेत भी उसके चरित्र पर संदेह कर रहा है और बच्चे को अपना मानने से इनकार कर रहा है।

Reva News : पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि पति के संदेह को दूर करने के लिए मेडिकल टेस्ट कराया जाए। हालांकि पुलिस ने प्राथमिक शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 6 महीने के मासूम को गर्भ में लिए यह महिला अब सिस्टम से न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories