CG NEWS: शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, शिक्षकों के अटैचमेंट पर बैठक में हंगामा

0
216
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव संभागीय बैठक के दौरान कोटा ब्लॉक के बीईओ नरेंद्र मिश्रा पर जमकर भड़के। बैठक में शिक्षकों के नियम के खिलाफ अटैचमेंट पर सवाल उठाने के बाद डीपीआई ने बीईओ को निलंबित करने की सलाह दी। मंत्री ने भी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसे सुनते ही बीईओ नरेंद्र मिश्रा अपनी कुर्सी से गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

CG NEWS: बैठक 11 दिसंबर को बिलासपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। इसमें संभाग के सभी जिलों के डीईओ, डीएमसी स्त्रोत समन्वयक, बीईओ और अन्य अधिकारी शामिल थे। बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुधारने और स्कूल शिक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं को ठीक करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

CG NEWS: बीईओ नरेंद्र मिश्रा ने कोटा ब्लॉक के छह शिक्षकों के अटैचमेंट की जानकारी दी, जबकि पहले केवल एक शिक्षक का विवरण बताया गया था। यह अटैचमेंट नियम के खिलाफ था, जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। मंत्री की नाराजगी इसी बात को लेकर थी।

CG NEWS: बैठक में बोर्ड परीक्षाओं, प्री-बोर्ड परीक्षा और छात्रों के लिए प्रश्न पत्र तैयारी सहित शिक्षा व्यवस्था सुधार पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कुछ जिलों के शैक्षणिक स्तर पर भी नाराजगी जताई। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, समग्र शिक्षा की संचालक, डीपीआई, उप संचालक और कलेक्टर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here