Mauganj Mining Mafia Case: मऊगंज में खनन माफिया का आतंक, राइफल लहराकर आदिवासियों को धमकी अवैध ब्लास्टिंग से गांव में दहशत और पलायन

Anuj Nirala

Mauganj Mining Mafia Case: अभय मिश्रा\मऊगंज। मध्य प्रदेश के नवगठित मऊगंज जिले के सरदमन गांव से खनन माफिया के कथित आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध खनन और ब्लास्टिंग के जरिए आदिवासी परिवारों को न सिर्फ परेशान किया जा रहा है, बल्कि उन्हें खुलेआम हथियारों के दम पर धमकाया भी जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित रूप से खनन माफिया राइफल लहराते हुए आदिवासियों को धमकी देता दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

Mauganj Mining Mafia Case: ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन के विरोध पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वीडियो में कथित रूप से यह भी कहा गया कि “तेरे लिए 500 रुपये की गोली खर्च नहीं करूंगा”, जिसने मामले को और अधिक गंभीर बना दिया है।

READ MORE: Balaghat Land Scam Case: बालाघाट में 100 साल पुराने सरकारी तालाब पर अवैध प्लाटिंग का बड़ा खुलासा, भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप; ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन हरकत में

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Mauganj Mining Mafia Case: पीड़ित ग्रामीणों में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं, जिन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि “साहब, हमारा घर बचा लो, ब्लास्टिंग के पत्थर हमारी थाली में आकर गिरते हैं।” ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग से घरों में दरारें पड़ रही हैं और जीवन संकट में आ गया है।

Mauganj Mining Mafia Case: स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक पीड़ित महिला ने सुनवाई न होने से आक्रोशित होकर आत्मदाह की कोशिश तक कर डाली, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रोक लिया।

अवैध खनन और हथियारों के इस्तेमाल के आरोप

Mauganj Mining Mafia Case: ग्रामीणों के अनुसार हरियाणा आधारित एक स्टोन क्रशर और उससे जुड़े लोग क्षेत्र में अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। आरोप है कि स्वीकृत सीमा से बाहर जाकर आदिवासी बस्तियों के नजदीक ब्लास्टिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग हथियार लेकर गांव में आते हैं और विरोध करने पर धमकाते हैं।

Mauganj Mining Mafia Case: ब्लास्टिंग के कारण उड़ने वाले पत्थरों से ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि भोजन करते समय तक उनके घरों में पत्थर गिरते हैं, जिससे दहशत का माहौल बना रहता है।

पलायन को मजबूर हुए ग्रामीण

Mauganj Mining Mafia Case: लगातार प्रदूषण, धूल और ब्लास्टिंग के चलते ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई परिवार पलायन कर चुके हैं, जबकि जो लोग बचे हैं वे गंभीर बीमारियों, खासकर टीबी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

READ MORE: Rewa Road Rage Attack: कार टकराने के विवाद में दबंगों का सड़क पर तांडव, युवक को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

Mauganj Mining Mafia Case: पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार कलेक्टर, कमिश्नर और खनिज विभाग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। खनिज विभाग द्वारा हर बार जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

Mauganj Mining Mafia Case: ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और अवैध खनन व हथियारों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि आदिवासी परिवारों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *