Geeta Jayanti : गीता जयंती पर गूंजे श्लोक, आवासीय खेल परिसर में 15वें अध्याय का हुआ सामूहिक पाठ

0
193

Geeta Jayanti : सुनील शर्मा/सीहोर। गीता जयंती के पावन अवसर पर सीहोर जिले के आवासीय खेल परिसर में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार हुए इस समारोह की शुरुआत श्रीमद्भागवत गीता के 15वें अध्याय के सामूहिक सस्वर पाठ से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

विकास के साथ धर्म-संस्कृति के संरक्षण पर जोर
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बालागुरू के., पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में संतजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरुकुल के छात्रों और संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने श्लोकों और भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।

नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

Geeta Jayanti : गीता ‘कर्मयोग’ का मूल मंत्र
कार्यक्रम में उपस्थित संत महंत उद्धवदास महाराज ने गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता कर्मयोग का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि यह सनातन चिंतन का वह आधार है, जो मनुष्य को कर्तव्य पथ पर डटे रहने और अपने धर्म का पालन करने की प्रेरणा देता है। सामूहिक पाठ के इस आयोजन से सीहोर जिले में एक धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल का निर्माण हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here