Arson at the shop : इंदौर। इंदौर के कानड़िया थाना क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है, जहाँ हथियारबंद बदमाशों ने एक पान की दुकान पर जानलेवा हमला किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हमले में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि दुकान संचालक ने समय रहते वहां से भागकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने पीड़ित दुकान संचालक की शिकायत पर दो प्रमुख संदिग्ध बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
Arson at the shop : वी ओ – पेट्रोल से भरी बोतल फेंककर फैलाई आग
दरअसल, पान दुकान संचालक दीपक चौरसिया कानड़िया स्थित एक शराब दुकान के पास अपनी दुकान चलाता है। दीपक का पास की ही वाइन शॉप में काम करने वाले दो लड़कों, करण और उसके साथियों, से पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था। देर रात दोनों युवक दुकान पर पहुंचे और पेट्रोल से भरी बोतल दुकान पर फेंकते हुए एक जलती हुई तिल्ली भी डाल गए, जिससे दुकान में तुरंत आग फैल गई और देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जल उठी।
हमले के समय दुकानदार दीपक दुकान के अंदर मौजूद थे। उन्होंने पलक झपकते ही पीछे स्थित छोटे दरवाजे से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। यह घटना स्थानीय लोगों के सामने अचानक हुई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Arson at the shop : सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा गया
आग इतनी तेज़ी से फैली कि दुकान का पूरा सामान और अंदर रखी हुई रकावटें जलकर राख हो गईं। गनीमत यह रही कि आग आसपास के रिहायशी क्षेत्र तक नहीं फैली, लेकिन दुकान के पास खड़ी कुछ बाइकें और अन्य सामान भी उसकी चपेट में आ गए। दुकानदार दीपक का आरोप है कि यह जानलेवा हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है, क्योंकि पहले भी कुछ युवक दुकान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुके हैं। दीपक ने बताया कि उसने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है, जिसमें आरोपियों को पेट्रोल भरी बोतलें फेंकते हुए साफ दिखाया गया है।
Arson at the shop : एडिशनल डीसीपी पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, करण सहित दो प्रमुख संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी धरपकड़ के प्रयास तेजी से जारी हैं।













