Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh News : टीकमगढ़ में सुबह टहलने निकले बुजुर्ग की मौत, स्कूल...

Tikamgarh News : टीकमगढ़ में सुबह टहलने निकले बुजुर्ग की मौत, स्कूल गेट के पास मिला शव

Tikamgarh News
Tikamgarh News

Tikamgarh News : टीकमगढ़/संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले में सुबह सुबह घर से टहलने निकले बुजुर्ग की हुई मौत, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान कस्बे का है, जहां बल्देवगढ़ से अपनी रिश्तेदारी में निजी कार्यक्रम में भाग लेने आये बुजुर्ग मान खां आज सबेरे से घर से घूमने निकले थे, लेकिन वे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित शासकीय हाई स्कूल के गेट के पास मृत अवस्था मे पड़े मिले।

Tikamgarh News : सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को लेकर बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया, बुजुर्ग की मृत्यु के मामले में डॉक्टर का कहना है की प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड से हार्ट अटैक आने का प्रतीत होता है, बाकी पोस्टमार्टम के बाद सही कारण समझ मे आयेगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here