sonu sood : रीवा में रेवा फिल्म फेस्टो का भव्य समापन, सोनू सूद की मौजूदगी ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण

Sanjay Sahu
sonu sood

sonu sood : रीवा : राजकपूर की 101वीं जयंती के अवसर पर रीवा के राजकपूर ऑडिटोरियम में डेज सोसायटी द्वारा आयोजित रेवा फिल्म फेस्टो का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने अपना जलवा बिखेरा। वहीं कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे। सोनू सूद को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरा हाल दर्शकों से भर गया, इस कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के कई और कलाकार मौजूद रहे।

sonu sood : राजकपूर की 101वीं जयंती के मौके पर रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित रेवा फिल्म फेस्टो का समापन रविवार को भव्य रूप से हुआ। आखिरी दिन अभिनेता सोनू सूद की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। समारोह में सोनू सूद की मौजूदगी ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया, उन्हें सुनने और देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। समापन समारोह में सोनू सूद ने कहा कि लोगों की दुआओं से ही जीवन में सफलता और रफ्तार मिलती है। उन्होंने रीवा से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा।

sonu sood : उन्होंने कहा कि समाज के लिए योगदान देना और मानवता की सेवा करना जीवन का सर्वोत्तम उद्देश्य है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की दुआओं से ही जिंदगी को रफ्तार मिलती है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में, उनके द्वारा किए गए ट्वीट ने मुझे रीवा के लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की प्रेरणा दी। रीवा के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसा विजनरी सोच वाला व्यक्ति मिला है। उन्होंने कहा कि रीवा से मेरा दिल से संबंध जुड़ गया है, और यह हमेशा हमेशा तक कायम रहेगा और मैं हर समय उपलब्ध रहूंगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मानवता के लिए सोनू सूद द्वारा किया गया कार्य भुलाया नहीं जा सकता है।

sonu sood : कोरोना काल में सोनू सूद ने हजारों-हजारों लोगों को मदद की। उन्होंने रीवा के लोगों को उनके घर पहुंचाने का कार्य किया। हमें सोनू सूद द्वारा किये गये कार्यों पर गर्व है। हर मदद चाहने वाले लोगों की आगे बढ़कर मदद की, इसी का परिणाम है कि आज सोनू सूद सभी के दिल में बसते है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा के लोग रिश्ता बनाना ही नहीं रिश्ता निभाना भी जानते हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर अभिनेत्री पूजा चौपड़ा, विंध्या तिवारी और मान्या सिंह सहित अन्य कलाकार भी मौजूद रहे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *