Indore Crime : अनवर कादरी की बेटी आयशा की रिमांड बढ़ी, कादरी के राज़ जानने की आशंका में पुलिस ने मांगी तीन दिन की कस्टडी

Sanjay Sahu
CG CRIME

Indore Crime : इंदौर। धर्मांतरण और अवैध फंडिंग केस में फरार अनवर कादरी की बेटी आयशा की पुलिस रिमांड तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई है। पुलिस को आशंका है कि आयशा को कादरी के कई राज़ों की जानकारी है, जिन्हें उजागर करने के लिए पूछताछ जरूरी है।

Indore Crime : इस मामले में पुलिस ने अनवर कादरी और उसकी फर्म से जुड़े सात बैंक खातों को सीज कर दिया है। इन खातों से हुए करोड़ों रुपए के लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि इन्हीं खातों का उपयोग धर्मांतरण और फंडिंग गतिविधियों के लिए किया गया है।

Indore Crime : फरार अनवर कादरी की तलाश में पुलिस की टीमें कई राज्यों में दबिश दे रही हैं। आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *