Mahakal Aarti Live : उज्जैन में महाकाल का दिव्य श्रृंगार, भक्त हुए मंत्रमुग्ध….

Parivesh
Mahakal Aarti Live

उज्जैन। Mahakal Aarti Live : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। चंदन, फूल और रत्नों से सजे महाकाल का रूप देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। सफेद वस्त्र और रजत मुकुट से सजे महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।

Mahakal Aarti Live : मंदिर प्रबंधन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और दर्शन सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने झूमकर भक्ति भाव व्यक्त किया और बाबा महाकाल के दिव्य रूप का आनंद लिया।

मंदिर में उपस्थित भक्तों ने बताया कि इस भव्य श्रृंगार के दौरान वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय था और हर कोई महाकाल के अलौकिक रूप को निहारकर भाव-विभोर हो गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *