Ajay Singh Rahul Bhaiya Bhopal : महिला आरक्षण पर ‘दंगल’: अजय सिंह बोले— “परिसीमन के बहाने आरक्षण टाल रही सरकार”, मंत्री सारंग का पलटवार— “कांग्रेसियों के पेट में हो रहा दर्द”

VIKASH KHALKHO

Ajay Singh Rahul Bhaiya Bhopal : भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के बीच महिला आरक्षण का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने केंद्र और राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण देने के नाम पर केवल समय काट रही है। वहीं, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस को ‘महिला विरोधी’ करार देते हुए तगड़ा पलटवार किया है।

अजय सिंह का हमला – “वादों में विरोधाभास”: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। पहले संकल्प लिया गया था कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर ही 33% आरक्षण लागू होगा, लेकिन अब इसे परिसीमन की शर्त से जोड़कर लटकाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बिना किसी देरी और परिसीमन की शर्त के, महिलाओं को तत्काल प्रभाव से उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाना चाहिए।

मंत्री सारंग का करारा जवाब – “कांग्रेस ने हमेशा अड़ाई टांग”: अजय सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तकदीर और तस्वीर बदल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इसमें अड़ंगा डालने का काम किया है। उन्होंने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी और उनके दल ने ही इस बड़े सुधार को रोकने का प्रयास किया। परिसीमन को एक प्रगतिशील कदम बताते हुए सारंग ने कहा कि जब 2023 में अधिनियम आया था तब कांग्रेस जल्द परिसीमन की मांग कर रही थी, और अब जब 2029 की तैयारी है, तो उनके पेट में दर्द हो रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *