Indore : दशहरा समारोह के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोबाइल लूट के दो आरोपियों को दबोचा

VIKASH KHALKHO

इंदौर। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन समारोह के बाद एक युवक से मोबाइल लूट की वारदात हुई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की तत्परता ने अपराध को नाकाम कर दिया।

पुलिस के अनुसार, फरियादी पैदल घर लौट रहा था, तभी दो बदमाशों ने मौका पाकर उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पास से गुजर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया।

Read More : indore : विजयादशमी पर इंदौर में हड़कंप, टैक्सी के बोनट पर लगी गोली

सूत्रों के अनुसार, ट्रैफिक सूबेदार आरक्षक सचिन और राहुल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अखिलेश और आदित्य के रूप में हुई। पुलिस ने फरियादी का मोबाइल लौटाया और दोनों को थाने सुपुर्द कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपियों की पुलिस हिरासत में जाँच की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि दशहरा जैसे बड़े आयोजनों में अपराधी भीड़ का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन चौकसी और जनता के सहयोग से ऐसे मामलों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Read More : Indore : नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 6.2 करोड़ रुपये की अवैध नशीली दवाएं जब्त

“ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई। आरोपी पकड़े गए और मोबाइल फरियादी को लौटा दिया गया।” – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *