Indore Crime News : 7 साल से युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला

Parivesh
Indore Crime News

इंदौर : Indore Crime News :  इंदौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने एक शादीशुदा व्यक्ति पर सात साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान सुल्तान के रूप में हुई है, जिससे युवती की मुलाकात 2018 में हुई थी।

Indore Crime News : लसूड़िया थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, युवती ने बताया कि सुल्तान उसे ब्लैकमेल कर लगातार उसका शोषण कर रहा था। पीड़िता ने यह भी कहा कि हाल ही में 6 जून को भी सुल्तान ने बातचीत के बहाने उसे एक होटल में बुलाया और वहाँ उसके साथ शारीरिक शोषण किया।

युवती की शिकायत के बाद, लसूड़िया थाना पुलिस ने सुल्तान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जाँच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *