Saturday, April 18, 2026
37.1 C
Raipur

Vijay Sharma Nitin Gadkari Meeting : कवर्धा को मिली बड़ी सौगात: उपमुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर कवर्धा बायपास और NH-30 के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

Vijay Sharma Nitin Gadkari Meeting : रायपुर (01 मार्च 2026): छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को एक नई मजबूती मिलने जा रही है। शनिवार को नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने नेशनल हाईवे-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से सिमगा तक के 122 किलोमीटर लंबे हिस्से को 4-लेन में उन्नत करने का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

यातायात के बढ़ते दबाव को देख लिया गया निर्णय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जबलपुर से चिल्फी तक के सेक्शन को पहले ही 4-लेन की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं सिमगा से रायपुर तक भी 4-लेन का काम प्रस्तावित है। ऐसी स्थिति में धवईपानी से सिमगा के बीच का 2-लेन खंड एक ‘बाधा’ (Bottleneck) बना हुआ था। भारी मालवाहक वाहनों और व्यावसायिक यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए इस पूरे पैच को 4-लेन करना जनसुरक्षा और सुगम यातायात के लिए अनिवार्य हो गया था।

कवर्धा बायपास से बदलेगी शहर की तस्वीर उपमुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि कवर्धा एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय मार्ग पर स्थित है, जहाँ भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। बायपास बनने से शहर के भीतर का दबाव खत्म होगा और यातायात सुचारू होगा।

रायपुर एयरपोर्ट पर जताया आभार नागपुर से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नितिन गडकरी जी ने छत्तीसगढ़ की मांग को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, “मैं गडकरी जी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। उनके सहयोग से अब जबलपुर से रायपुर तक आम जनता को निर्बाध 4-लेन मार्ग की सुविधा मिल सकेगी।” इस सड़क के निर्माण से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच व्यापारिक संबंधों को भी नई गति मिलेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में चलती कार में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा परिवार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रोड...

M.P Crime : रीवा में दिनदहाड़े वारदात! ऑटो चालक 20 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रीवा शहर के व्यस्त सिरमौर...

होर्मुज खुलने और अमेरिकी फैसले से भारत के लिए डबल खुशखबरी! जानें पूरा माजरा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव...

Related Articles

Popular Categories