Monday, February 23, 2026
32.2 C
Raipur

Bageshwar Maharaj : पुष्कर में 23 से शुरू होगी श्री हनुमंत कथा, बागेश्वर महाराज का राजस्थानी परंपरा से स्वागत

Bageshwar Maharaj : पुष्कर : पुष्कर में तीन दिवसीय संगीतमय श्री हनुमंत कथा का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक किया जाएगा। कथा के लिए सुप्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर महाराज के नाम से जाना जाता है, अजमेर प्रवास के दौरान पुष्कर पहुंचे। उनके आगमन पर भक्तों ने राजस्थानी लोक परंपरा के साथ स्वागत किया।

Bageshwar Maharaj : आयोजन समिति के अनुसार यह पहला अवसर है जब ब्रह्मा जी के नाम से विख्यात इस तीर्थनगरी में बागेश्वर महाराज की कथा आयोजित की जा रही है। कथा से पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर ब्रह्मा मंदिर पुष्कर पर संपन्न हुई।

Bageshwar Maharaj : आयोजकों का अनुमान है कि कथा में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति ने सुरक्षा व यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं।

Bageshwar Maharaj : पुष्कर की अंतरराष्ट्रीय पहचान को देखते हुए विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति भी अपेक्षित है। कथा पंडाल में भारतीय सनातन परंपरा और भक्ति संगीत का रसास्वादन करने के लिए विदेश से आए पर्यटकों के भी पहुंचने की संभावना जताई गई है।

Pushkar Dance

 

कथा आयोजन के चलते नगर के कई आश्रम और होटल बुक हो चुके हैं। पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds