HomeChhattisgarhstock market :10 हजार बन जाएंगे 3 लाख! जानिए रामदेव अग्रवाल का...

stock market :10 हजार बन जाएंगे 3 लाख! जानिए रामदेव अग्रवाल का निवेश मंत्र

Date:

Related stories

stock market : नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स लगभग 89,000 अंकों के आसपास पहुंच चुका है। इस बीच, दिग्गज निवेशक और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर बेहद सकारात्मक अनुमान जताया है। उन्होंने कहा है कि 2030 तक सेंसेक्स 1.5 लाख और 2035 तक 3 लाख अंक तक पहुंच सकता है।

stock market : पुराने अनुभवों और आंकड़ों पर आधारित भविष्यवाणी

stock market : रामदेव अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने 1980 में अपना पहला शेयर खरीदा था, तब सेंसेक्स सिर्फ 100 के स्तर पर था, जो अब बढ़कर 80,000 के पार हो गया है। यानी बीते 45 वर्षों में यह 800 गुना बढ़ा है—लगभग 16% वार्षिक दर से। उनका कहना है कि बाजार हर पांच साल में दोगुना हुआ है, जो चक्रवृद्धि ब्याज (compounding) की ताकत को दर्शाता है।

stock market : उन्होंने कहा, अगर आप पिछले 45 साल देखें, तो बाजार 15% की दर से बढ़ा है। इसका मतलब है कि पांच साल में दोगुना। मैं आज 10,000 रुपये लगाऊं, तो 2030 में यह 1.5 लाख और 2035 तक 3 लाख हो जाएगा। रामदेव अग्रवाल के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। 1995 में विश्व अर्थव्यवस्था जहां 25 ट्रिलियन डॉलर थी, अब वह 115 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। 2040 तक यह 250 ट्रिलियन डॉलर** होने का अनुमान है, जिसमें से भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर का हिस्सा मिल सकता है। बोफा सिक्योरिटीज ने भी भारत को स्टॉक निवेशकों के लिए सबसे बेहतरीन बाजार बताया है और नौ ऐसे सेक्टर्स की पहचान की है जिनमें जबरदस्त ग्रोथ की संभावना है।

stock market : निवेशकों के लिए सलाह

stock market : रामदेव अग्रवाल ने निवेशकों को लंबी अवधि की सोच रखने की सलाह दी है। उनका मानना है कि आज निवेश करते समय 2035 को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि उस समय का बाजार आज से बिल्कुल अलग होगा। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज का उदाहरण देते हुए बताया कि 2003-04 में यह कंपनी सिर्फ 20,000 करोड़ रुपये की थी, जो अब 20 लाख करोड़ रुपये की हो चुकी है-यह चक्रवृद्धि ब्याज की ही ताकत है।

stock market : अगले दशक के 4 बड़े निवेश थीम

stock market : रामदेव अग्रवाल ने अगले 10 सालों के लिए चार प्रमुख सेक्टर्स की पहचान की है, जो निवेश के लिहाज से बेहद अहम होंगे:

1. क्विक कॉमर्स – तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र
2. कैपिटल मार्केट – वित्तीय बचत में वृद्धि के कारण आकर्षक
3. ग्रीन एनर्जी – सोलर और विंड एनर्जी कंपनियों का शानदार प्रदर्शन
4. मैन्युफैक्चरिंग – मेक इन इंडिया और वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की भूमिका

stock market : उन्होंने कहा कि निवेशक हमेशा इस बात पर ध्यान दें कि भविष्य उनकी सोच से या तो बेहतर होगा या बदतर-मगर ज्यादातर समय सही दिशा में सोचना ही सफलता की कुंजी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here