Crime News: फांसी लगाकर दो युवकों ने की आत्महत्या, एक ही दिन में दो घटनाओं से गांव में सनसनी

Sanjay Sahu
Crime News

Crime News: बरगी क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम इंद्रानगर मग्शी में रहने वाले 28 वर्षीय युवक अभिषेक यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक, सिवनी जिले के बनकी बरेला का मूल निवासी था और बरगी में मजदूरी कर अपने जीवन यापन करता था। वह दिलशाद खान के मकान में किराए से अकेला रहता था।

Crime News: सुबह जब पड़ोस में रहने वाली उसकी बहन उसे चाय के लिए बुलाने गई, तो उसने अभिषेक को फंदे पर लटका पाया। उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस जांच जारी है।

Crime News: इसी दिन बरगी के पास के गांव सालीवाडा से भी एक और आत्महत्या की खबर आई। यहां के खेर माई मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय **आशीष यादव** पुत्र दिनेश यादव ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात है। एक ही दिन में दो युवाओं की आत्महत्या से गांवों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *