Friday, May 1, 2026
29.8 C
Raipur

Trade Agreement : भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट -जानिए किन चीजों पर पड़ेगा असर, क्या होगा सस्ता और क्या महंगा

Trade Agreement : नई दिल्ली। भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच लंबे समय से चले आ रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की बातचीत आखिरकार एक समझौते के रूप में पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टेर्मर ने लंदन में मुलाकात कर इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं खुलेंगी, वहीं आम जनता की जेब पर भी इसका सीधा असर दिखेगा।

क्या होता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट…

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) दो देशों के बीच व्यापार को आसान और कम खर्चीला बनाने का समझौता होता है, जिसके अंतर्गत दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात पर लगने वाले टैक्स या शुल्क (टैरिफ) को हटाया या कम किया जाता है। इसका उद्देश्य व्यापारिक अवरोधों को खत्म करना और दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाना होता है।

भारत-यूके FTA की खास बातें:

  • भारत को फायदा:
    भारत की 99% निर्यात वस्तुओं पर यूके में अब टैक्स फ्री एक्सपोर्ट की अनुमति मिलेगी। इससे भारत की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को बहुत बड़ा फायदा होगा।
  • यूके को राहत:
    भारत यूके से आने वाले करीब 90% उत्पादों पर आयात शुल्क या तो कम करेगा या हटा देगा, जिससे ब्रिटिश कंपनियों को भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी।
  • ट्रेड टारगेट:
    इस समझौते के जरिए भारत और ब्रिटेन ने वर्ष 2030 तक 120 अरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय किया है।

उपभोक्ताओं को क्या मिलेगा फायदा?

इस डील से भारत के आम लोगों को कई जरूरी वस्तुएं सस्ती मिलने लगेंगी। वहीं कुछ वस्तुएं ऐसी भी होंगी जिन पर कीमत बढ़ने की संभावना है।

सस्ती होने वाली चीजें:

  • इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद (जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप)
  • रेडीमेड कपड़े और फैशन से जुड़े उत्पाद
  • जूते-चप्पल
  • ज्वेलरी और कीमती धातुओं के सामान
  • मरीन प्रोडक्ट्स (सीफूड)
  • स्टील और बेसिक मेटल उत्पाद
  • दवाइयां और स्वास्थ्य से जुड़ी वस्तुएं

महंगी हो सकती हैं ये चीजें:

  • ऑटोमोबाइल्स (कार, बाइक और उनके पार्ट्स)
  • कुछ कृषि उत्पाद (जैसे फल, डेयरी)
  • उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पाद

भारतीय कंपनियों को मिलेगा बड़ा बाजार

इस समझौते के बाद ब्रिटेन में भारतीय वस्तुओं की मांग बढ़ सकती है क्योंकि अब इन उत्पादों पर या तो टैक्स नहीं लगेगा या फिर वह बहुत कम होगा। इससे भारत की मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ा बाजार मिलेगा और उनका निर्यात बढ़ेगा।

रोजगार और निवेश में उछाल

भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों से दोनों देशों में निवेश बढ़ेगा और इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। खासतौर पर फार्मा, टेक्सटाइल, स्टार्टअप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेटल सेक्टर में नई नौकरियों की उम्मीद की जा रही है।

कब से लागू होगा ये समझौता…

इस फ्री ट्रेड डील पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसे अभी दोनों देशों की संसदों से औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है। अनुमोदन के बाद यह समझौता लागू होगा और तब आम उपभोक्ता को इसका सीधा लाभ दिखना शुरू होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories