HomeEntertainmentKingdom Trailer : विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ का ट्रेलर इस दिन होगा...

Kingdom Trailer : विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, तिरुपति में धूमधाम से होगा ग्रैंड इवेंट…

Date:

Related stories

मुंबई | Kingdom Trailer : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फैंस इस एक्शन-ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले इस फिल्म को 30 मार्च 2025 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन निर्माताओं ने इसे पोस्टपोन कर नई रिलीज डेट तय की है। अब ‘किंगडम’ 30 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Kingdom Trailer : इस बीच, फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म का ट्रेलर इसी सप्ताह 26 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट किसी साधारण समारोह में नहीं, बल्कि तिरुपति में भव्य मेगा इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा।

Kingdom Trailer

सूत्रों के मुताबिक, इस मेगा इवेंट में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म की पूरी टीम मौजूद रहेगी और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स भी शिरकत कर सकते हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, क्योंकि यह विजय के करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है।

‘किंगडम’ में विजय देवरकोंडा के साथ मुख्य भूमिका में निहारिका कोनिडेला नजर आएंगी। फिल्म को प्रतिष्ठित निर्देशक गौतम तिन्ननुरी ने निर्देशित किया है, जिन्होंने स्क्रिप्ट पर दो साल तक काम किया है। फिल्म में विजय का अब तक का सबसे इंटेंस और पावरफुल अवतार देखने को मिलेगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here