Saturday, August 15, 2026
Home National Crime News : सड़क पर सास की गला रेतकर हत्या, तमाशा देखती...

Crime News : सड़क पर सास की गला रेतकर हत्या, तमाशा देखती रही भीड़…

0
99
Crime News
Crime News

नागपुर। Crime News : महाराष्ट्र के नागपुर में बीच सड़क पर हुए एक खौफनाक मर्डर ने पूरे शहर को दहला दिया। दामाद ने सास की गर्दन पर चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात ये रही कि इस दिल दहला देने वाले मंजर को देख रहे राहगीर सिर्फ तमाशबीन बने रहे, कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया। यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Crime News : मृतका की पहचान माया पसेरकर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी दामाद मुस्तफा खान मोहम्मद खान है। बताया जा रहा है कि माया ने अपने दामाद से 5 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया।

पुलिस के अनुसार, मुस्तफा ने पहले से हत्या की साजिश रची थी। वारदात वाले दिन उसने एक दुकान से चाकू खरीदा और माया का पीछा किया। जैसे ही माया काम से लौट रही थी, मुस्तफा ने उन्हें घेर लिया और चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। माया की मौके पर ही मौत हो गई।

Crime News

घटना के तुरंत बाद मुस्तफा मौके से फरार हो गया, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर भी गुस्सा देखा जा रहा है, क्योंकि भीड़ में से कोई भी महिला की जान बचाने आगे नहीं आया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here