IPL 2025 में चमका छत्तीसगढ़ का सूरमा, आखिरी ओवर तक लड़ी बहादुरी से जंग…करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का जीता दिल…..

Parivesh

आईपीएल 2025 में जब पंजाब किंग्स मुश्किल में थी, तब छत्तीसगढ़ के शेर शशांक सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। भले ही उनकी टीम जीत की मंज़िल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन शशांक के लाजवाब प्रदर्शन ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैदान में उनका जुझारूपन, शांत आत्मविश्वास और हर गेंद पर खेलने का जज्बा इस बात का गवाह था कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

“सूरमा शशांक” के नाम से मशहूर हो चुके शशांक सिंह ने IPL 2025 में आखिरी ओवरों में कई बार टीम को संकट से उबारा। चाहे तेज़ गेंदबाज़ी का सामना करना हो या फिर मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाना, शशांक हर मौके पर खरे उतरे। उन्होंने न सिर्फ रन बनाए, बल्कि टीम को सम्मानजनक स्थिति में भी पहुंचाया।

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट की चर्चा भले अब तक सीमित रही हो, लेकिन शशांक जैसे खिलाड़ी प्रदेश को नई पहचान दे रहे हैं। उनके प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत, जज्बा और जुनून से हर सपने को साकार किया जा सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *