Saturday, May 30, 2026
27.1 C
Raipur

Supreme Court का चौंकाने वाला फैसला – 53 वर्षीय दोषी को माना गया नाबालिग, अब Juvenile Justice Board में होगी सुनवाई

Supreme Court : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए कहा कि 1988 में एक नाबालिग लड़की से रेप के दोषी 53 वर्षीय व्यक्ति को अब नाबालिग मानते हुए सजा सुनाई जाएगी। कोर्ट ने आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजे बोर्ड) के सामने पेश करने का आदेश दिया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला…

राजस्थान के अजमेर में 1988 में एक नाबालिग से बलात्कार के आरोप में आरोपी को सात साल की सजा सुनाई गई थी। राजस्थान हाई कोर्ट ने 2024 में इस सजा को बरकरार रखा। लेकिन 2025 में सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए आरोपी ने दावा किया कि अपराध के वक्त उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। उसने स्कूल रिकॉर्ड पेश किए, जिनमें जन्मतिथि 1 जुलाई 1972 दर्ज थी। इससे यह साबित हुआ कि अपराध के समय उसकी उम्र 18 साल से कम थी।

कोर्ट का फैसला

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने इस दावे को स्वीकार करते हुए कहा कि जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत स्कूल रिकॉर्ड एक निर्णायक प्रमाण होता है। भले ही अपराध बहुत पुराना हो, नाबालिग होने का दावा किसी भी स्तर पर किया जा सकता है।

राजस्थान सरकार ने इस दावे का विरोध किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपने पुराने फैसलों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराएं अतीत के मामलों पर भी लागू होती हैं। कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को रद्द करते हुए आरोपी को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया।

जेजे बोर्ड इस मामले में यह तय करेगा कि सुधारात्मक उपाय के तौर पर दोषी को अधिकतम तीन साल तक विशेष निगरानी गृह (special home) में रखा जाए। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत किसी भी नाबालिग को उम्रकैद या फांसी जैसी सजा नहीं दी जा सकती।

जेजे कानून क्या कहता है

  • जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 के तहत 18 साल से कम उम्र के सभी व्यक्ति नाबालिग माने जाते हैं।
  • ऐसे मामलों की सुनवाई विशेष जेजे बोर्ड में होती है।
  • सजा का उद्देश्य सुधार होता है, न कि दंड।

हालाँकि 1988 में जब अपराध हुआ, तब जेजे एक्ट 1986 लागू था, जिसमें लड़कों के लिए नाबालिग की उम्र 16 और लड़कियों के लिए 18 साल तय थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को 2015 में संशोधित कानून के तहत राहत दी, जिसमें सभी बच्चों के लिए नाबालिग की उम्र 18 साल मानी जाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories