Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Durg News : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो बांग्लादेशी महिला समेत सात...

Durg News : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो बांग्लादेशी महिला समेत सात गिरफ्तार

0
174
Durg News
Durg News

Durg News : दुर्ग :मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं में खुशबू बेगम और शनाया नूर को बांग्लादेशी नागरिक बताया गया, लेकिन इस दावे पर विवाद खड़ा हो गया है।

Durg News : मंगेतर ने किया नागरिकता का दावा

Durg News : गिरफ्तारी के बाद मामला तब नया मोड़ लेता है जब खुशबू बेगम के मंगेतर विशाल कुमार चौधरी पश्चिम बंगाल से दुर्ग पहुंचते हैं। विशाल का कहना है कि खुशबू उर्फ रानी, उत्तर दिनाजपुर (प. बंगाल)की मूल निवासी है और वहीं उसकी पढ़ाई भी हुई है। उन्होंने दावा किया कि दुर्ग पुलिस को दिनाजपुर पुलिस से इसकी पुष्टि भी मिल चुकी है, फिर भी खुशबू को बांग्लादेशी बताकर विदेशी अधिनियम 1946 के तहत कार्रवाई की गई।

Durg News : कोर्ट में याचिका, कई अधिकारियों को शिकायत

Durg News : विशाल कुमार ने इस मामले में पुलिस, एसपी, आईजी, यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र और बांग्लादेश हाई कमीशन (नई दिल्ली) तक शिकायत की है। उनका आरोप है कि खुशबू और शनाया को 22 मई की रात बिना रिमांड के थाने में रखा गया और उनकी गिरफ्तारी की जानकारी भी देर से दर्ज की गई। 24 मई को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।

Durg News : एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिलाएं फर्जी दस्तावेजों और नकली आधार कार्ड के जरिए भारत में रह रही थीं। उन्होंने फर्जी विवाह के ज़रिए भारतीय नागरिकता का दावा किया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इस प्रक्रिया में उनकी मदद की।मामला संवेदनशील बन चुका है और अब इसकी जांच न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है। खुशबू की नागरिकता को लेकर उठे सवालों से केस की दिशा और गंभीर हो गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here