MP NEWS: तेज आंधी तूफान, घर में छप्पर पकड़कर खड़े दो बच्चे भी छप्पर के साथ उड़ते हुए नजर आए, देखें वीडियो

MP NEWS: सागर : सागर में तेज हवा में मकान का छप्पर के साथ बच्चे उड़ गए,वह काफी ऊंचाई तक उड़े। घटना बंडा विकासखंड के गोराखुर्द ग्राम की है। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई है। दोनों सुरक्षित हैं। लेकिन घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है,आंधी से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता की मांग की है,मंगलवार की शाम बंडा विकासखंड में तेज हवा-आंधी और बारिश हुई। आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ गिरे। वहीं ग्राम गोराखुर्द में अमोल नागवंशी के कच्चे मकान का छप्पर उड़ गया। घर में छप्पर पकड़कर खड़े दो बच्चे भी छप्पर के साथ उड़ते हुए नजर आए।

 

MP NEWS: छप्पर उड़ने से गृहस्थी का सामान भीगा

MP NEWS: ग्रामीणों ने बताया कि अमोल नागवंशी गांव में परिवार के साथ रहता है। उसका कच्चा मकान है। घर की छत पर खप्पर और पॉलीथिन की छप्पर बनी हुई थी। मंगलवार शाम अचानक तेज हवा-आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश होने से घर में पानी गिरने लगा। वहीं आंधी चलने से घर का छप्पर भी उड़ने लगा, दो बच्चे उसे पकड़कर घर के अंदर खड़े हो गए।

MP NEWS: इसी बीच अचानक से तेज तूफान आया और छप्पर के साथ दोनों बच्चे कुछ दूर तक उड़ गए। गांव के राजदीप सिंह ने कहा कि घटना में अमोल का मकान क्षतिग्रस्त हुई है। गृहस्थी के सामान का भी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन और स्थानीय विधायक से परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories