Tuesday, March 31, 2026
27.1 C
Raipur

Indore digital arrest racket : लाओस से संचालित हो रहा था भारत-अमेरिका का ठगी नेटवर्क, दो आरोपी गिरफ्तार

Indore digital arrest racket : इंदौर। इंदौर में हुए एक करोड़ 60 लाख रुपए के चर्चित डिजिटल अरेस्ट मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वे लाओस स्थित एक साइबर क्राइम कैंप से भारतीय और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे। पुलिस की कार्रवाई ने विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को साइबर ठगी के नेटवर्क में फंसाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच और जांच अधिकारी

Indore digital arrest racket :
विदेश में जब्त किए गए थे पासपोर्ट

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच और जांच अधिकारी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक 10 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हाल ही में गिरफ्तार दोनों आरोपी भारत से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम करने लाओस पहुंचे थे, लेकिन वहाँ सक्रिय गिरोह ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और उन्हें जबरन डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर फ्रॉड के कामों में लगा दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक, परतस उर्फ कैलाश, जिसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था, उसे 20 नवंबर को विदेश से लौटते ही एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। दूसरा आरोपी गुजरात के वापी का निवासी है।

Indore digital arrest racket :
गोल्डन ट्रायंगल में काम कर चुके हैं आरोपी

पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सौरव एक साल तक लाओस और म्यांमार के खतरनाक गोल्डन ट्रायंगल क्षेत्र में स्थित साइबर क्राइम कैंप में काम कर चुका है। यह क्षेत्र चीन समर्थित ठगों का एक बड़ा हब माना जाता है, जहाँ से हजारों युवाओं को फंसाकर जबरन साइबर फ्रॉड कराया जाता है।

आरोपियों ने बताया कि गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर विदेशों में नौकरी और थाईलैंड एंट्री वीजा के नाम पर भारतीय युवाओं को बहला-फुसलाकर बुलाता है। एजेंट इसके बाद उन्हें अवैध तरीके से लाओस, म्यांमार और कंबोडिया भेज देते हैं, जहाँ उनके पासपोर्ट जब्त कर उनसे ठगी करवाई जाती है। गिरफ्तार आरोपी उन लोगों में शामिल था, जिन्हें कुछ माह पहले भारतीय एजेंसियों ने बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत वापस लाया था, लेकिन वह दोबारा भागकर म्यांमार चला गया था।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि सौ से अधिक युवाओं को इसी तरीके से विदेश भेजकर ठगी कराई गई है। पुलिस अभी कई एजेंटों और विदेशी नेटवर्क के संचालनकर्ताओं की पहचान कर रही है, और मामले में और गिरफ्तारियां संभावित हैं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories