Seoni Malwa Electric Shock Death: बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, सिवनी मालवा में शव रखकर चक्काजाम; मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

Anuj Nirala

Seoni Malwa Electric Shock Death: नर्मदापुरम। जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम सोमलवाड़ा में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर हिरनखेड़ा-इटारसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Seoni Malwa Electric Shock Death: जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवकुमार इरपाचे (28 वर्ष), पिता सुरेश कुमार इरपाचे, निवासी ग्राम सोमलवाड़ा के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवकुमार स्थानीय किसान राजेश कुमार गौर के हार्वेस्टर पर काम करता था। सोमवार शाम काम के दौरान हार्वेस्टर के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE: MP Rajya Sabha Election Dispute: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी तल्खी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बीजेपी की आपत्ति, निर्वाचन कार्यालय में आमने-सामने आए दोनों दल

Seoni Malwa Electric Shock Death: घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीण मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और शिवकुमार के शव को हिरनखेड़ा-इटारसी मुख्य मार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Seoni Malwa Electric Shock Death: सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान और पूनम सलामे मौके पर पहुंचीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया।

Seoni Malwa Electric Shock Death: ग्रामीणों का आरोप था कि जिस हार्वेस्टर पर शिवकुमार कार्य कर रहा था, उससे जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता और नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाए।

Seoni Malwa Electric Shock Death: काफी देर तक चली बातचीत और प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया और परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

READ MORE: Rewa Army Search: 6 दिन बाद मिला सेना के जवान का शव, पैरा ब्रिगेड कमांडो के हाईटेक ऑपरेशन से मिली सफलता

Seoni Malwa Electric Shock Death: इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर खेतों और कार्यस्थलों पर बिजली सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन प्रभावी कदम उठाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *