Sunday, September 13, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Bageshwar Dham Bus Accident : बागेश्वर धाम यात्रा के दौरान हादसा: ग्वालियर...

Bageshwar Dham Bus Accident : बागेश्वर धाम यात्रा के दौरान हादसा: ग्वालियर में मां लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस बनी राख का ढेर, यात्रियों में मचा हड़कंप

Bageshwar Dham Bus Accident : ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जयपुर से ग्वालियर होते हुए बागेश्वर धाम (छतरपुर) जा रही ‘मां लक्ष्मी ट्रेवल्स’ की बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 15 यात्रियों ने समय रहते नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। यह घटना झांसी रोड थाने के ठीक सामने की है, जिससे पुलिस और फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर पहुंचने में मदद मिली।

टायर फटने के बाद भड़की आग: जानकारी के अनुसार, बस ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी बस स्टैंड से सवारियां लेकर छतरपुर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस झांसी रोड थाना क्षेत्र में पहुँची, अचानक पिछले हिस्से का टायर फट गया। बताया जा रहा है कि टायर फटने से निकली चिंगारी और शॉर्ट सर्किट के कारण बस में धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि पूरी बस जलकर खाक हो गई।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू: सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और आग को बुझाया गया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर संभाला। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण टायर फटना और तकनीकी खराबी माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हालांकि, बस पूरी तरह बर्बाद हो गई है, लेकिन किसी भी जनहानि न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here