MP Rajya Sabha Election Dispute: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी तल्खी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बीजेपी की आपत्ति, निर्वाचन कार्यालय में आमने-सामने आए दोनों दल

MP Rajya Sabha Election Dispute: भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। मंगलवार को विधानसभा स्थित राज्यसभा निर्वाचन कार्यालय में उस समय राजनीतिक माहौल गर्मा गया, जब कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

MP Rajya Sabha Election Dispute: बीजेपी ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र में कथित खामियों का हवाला देते हुए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि नामांकन फॉर्म में तेलंगाना से जुड़े एक कानूनी मामले का उल्लेख नहीं किया गया, साथ ही संपत्ति से संबंधित पूरी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई।

READ MORE: MP Resort Politics: एमपी की सियासत में ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ की एंट्री राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी, बेंगलुरु रवाना होंगे विधायक

MP Rajya Sabha Election Dispute: बीजेपी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्याशी द्वारा सभी आवश्यक जानकारियां देना अनिवार्य होता है और यदि किसी तथ्य को छिपाया गया है, तो उसकी जांच की जानी चाहिए।

MP Rajya Sabha Election Dispute: वहीं, शिकायत की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भी निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे सभी जरूरी जानकारियां निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगी।

MP Rajya Sabha Election Dispute: मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी मानसिक दबाव बनाने की राजनीति कर रही है। यह सिर्फ एक साइकोलॉजिकल वॉर है। मैं पूरी जानकारी उपलब्ध कराऊंगी और प्रक्रिया के अनुसार जवाब दूंगी।”

MP Rajya Sabha Election Dispute: इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति और अधिक गर्मा गई है। चुनावी प्रक्रिया के बीच दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे आगामी मतदान को लेकर राजनीतिक माहौल और भी रोचक होता जा रहा है।

READ MORE: MP Resort Politics: Rewa Army Search: 6 दिन बाद मिला सेना के जवान का शव, पैरा ब्रिगेड कमांडो के हाईटेक ऑपरेशन से मिली सफलता

MP Rajya Sabha Election Dispute: अब सभी की निगाहें निर्वाचन अधिकारी के फैसले पर टिकी हैं कि भाजपा की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर क्या निर्णय लिया जाता है। राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट पहले से ही चर्चा का केंद्र बनी हुई है और इस नए विवाद ने सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories