Salary Payment Jabalpur: आउटसोर्स कर्मचारियों के हक में उतरे विधायक अभिलाष पांडे, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर वेतन भुगतान की तैयारी

Anuj Nirala

Salary Payment Jabalpur: जबलपुर। विक्टोरिया अस्पताल सहित जबलपुर जिले के आउटसोर्स कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान का मामला अब तेज़ी से समाधान की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। जबलपुर उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भोपाल में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात की और कर्मचारियों के बकाया वेतन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

Salary Payment Jabalpur: विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि वेतन का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण आउटसोर्स कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। परिवार के भरण-पोषण से लेकर बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

READ MORE: MP Rajya Sabha Election Dispute: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी तल्खी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बीजेपी की आपत्ति, निर्वाचन कार्यालय में आमने-सामने आए दोनों दल

Salary Payment Jabalpur: मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के खातों में लंबित वेतन राशि शीघ्र जमा कराने को कहा, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Salary Payment Jabalpur: वहीं, जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नवीन कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिससे जल्द ही कर्मचारियों के खातों में बकाया राशि हस्तांतरित की जा सके।

Salary Payment Jabalpur: इस पहल के बाद विक्टोरिया अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों में राहत और उम्मीद का माहौल है। कर्मचारियों ने विधायक डॉ. अभिलाष पांडे और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी उनके हितों से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान किया जाएगा।

READ MORE: Indore Building Demolition: बारिश से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन इंदौर के मुराई मोहल्ले में तीन जर्जर भवन जमींदोज

Salary Payment Jabalpur: गौरतलब है कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले आउटसोर्स कर्मचारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके वेतन संबंधी समस्याओं का निराकरण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *