Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Union Minister Giriraj Singh : जबलपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का...

Union Minister Giriraj Singh : जबलपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दौरा, बिहार जीत पर फिर साधा निशाना

Union Minister Giriraj Singh : जबलपुर। निजी कार्यक्रम के सिलसिले में रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी और विपक्ष पर तीखे हमले किए।

मंत्री सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने जातीय राजनीति को नकारते हुए विकास के पक्ष में निर्णायक मतदान किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने जातीयता के सभी बंधनों को तोड़ा है। इसके विपरीत आरजेडी और अन्य विपक्षी दलों ने जातीय विद्वेष फैलाया तथा मुसलमान व यादव वोट बैंक केंद्रित राजनीति की।”

Union Minister Giriraj Singh : उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए ने नया ‘माय’ (महिला और युवा) समीकरण तैयार किया, जिसने बिहार में भारी बहुमत का मार्ग प्रशस्त किया। गिरिराज सिंह के अनुसार, महिलाओं व युवाओं ने बड़ी संख्या में एनडीए का साथ देकर विपक्ष की राजनीति को करारा जवाब दिया।

लालू यादव परिवार में चल रहे मतभेद पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “लालू जी की पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी थी। यह कंपनी अब पूरी तरह बैठ चुकी है और दोबारा उठने वाली नहीं है।”

Share The News
Previous articleCG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने 1.27 अरब से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Next articleJashpur News : घर में काम करवाकर नाबालिक का शोषण करने वाला शिक्षक पकड़ा गया
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here